फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। कानपुर-बालामऊ ट्रैक पर स्थित कुरसठ रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दुष्कर्मं के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कुरसठ रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों की ओर गुरुवार दोपहर कुछ लोग लघुशंका के लिए गए तो उन्हें महिला का अर्धनग्न शव पड़ा दिखा। इसकी जानकारी यूपी 112 पर दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद थाने को सूचना दी गई। थाने से पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी की एक बोतल, हवाई चप्पल और काले रंग का बुर्का पड़ा मिला। महिला के कमर के नीचे के कपड़े गायब थे।
स्थानीय लोगों के जरिए शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव की फोटो खींचकर आसपास के थानों में भेजी गई। देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष है। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। तीन दिन में शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें