फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधारने को मांगा सहयोग

Tue, 15 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। नवनिर्वाचित 1308 ग्राम प्रधानों को उनके कर्तव्य और दायित्वों से अवगत कराने के लिए सोमवार को गांधी भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधानों से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सहयोग और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की अपील की गई। डीएम ने प्रधानों से गांव में विकास करने और गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने का भी संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि गांवों का विकास करना ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है। योजनाओं का क्रियान्वयन प्रधान करवाएं। गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने में सहयोग की बात कही। उन्होंने कछौना ब्लाक की ग्राम सभा निर्मलपुर और पुरवा का उदाहरण दिया। बताया कि अब दोनों जगह शौचालय बन गए हैं और खुले में शौच बंद हो गया। लाभार्थियों से शौचालय बनवाएं और गांव में ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करें।

प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर अफसोस जताया। बताया कि गांव में यदि शिक्षक नहीं जाता है तो प्रधान का कर्तव्य है कि वह देखे और अधिकारी को सूचित करे। ऐसे शिक्षकों की सूची बनाकर दें, कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रधानों को सहयोग करने के लिए कहा। राज्य पोषण मिशन को भी बढ़ावा देने के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में प्रधान का हाथ सबसे अधिक होता है। प्रधान निर्भीक होकर कार्य करें और सहयोग करें, पुलिस उनके साथ सदैव है। किसी भी समस्या पर थानाध्यक्ष, पुलिस उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।

सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, डीसी मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत ने जानकारियां दी। जिला पंचायत राज अधिकारी भास्कर दत्त पांडेय ने पंचायत राज अधिनियम और नियमावली से संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शमरुल हसन ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें