हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां गार्डों पर करीब 15 लाख रुपये महीने में खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी मरीज व तीमारदार सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। आए दिन ओपीडी से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की जेब कट रही हैं।
टड़ियाावां थाना के बड़ा तालाब निवासी बबलू कुछ दिन पहले छत से गिरकर घायल हो गए थे। उनक इलाज मेडिकल कॉलेज हरदोई में ही हुआ था। यहां पर दो दिन इलाज करने के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी थी। इससे वे घर चले गए थे गुरुवार को पसलियों में दर्द होने के कारण दवा लेने के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज आए हुए थे।
उनका कहना है कि वह दवा लेने के लिए नई ओपीडी में काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। इसी बीच उनकी पैंट की जेब में पड़े 700 रुपये निकल गए। जब उन्होंने पानी की बोतल खरीदने के लिए जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया तो देखा रुपये गायब थे। किसी तरह से वह बिना दवा लिए अपने घर रवाना हो गए। हालांकि इस मामले में पीड़ित बबलू ने शिकायत नहीं की है। जबकि इस तरह की वारदातें कई बार अस्पताल परिसर में हो चुकी हैं। डॉ जेके वर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत नही आई है। फिलहाल जांच की जाएगी।