फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एसडीएम ने रुकवाया सई नदी पर पुल निर्माण का कार्य

Thu, 27 Jun 2024 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना अनुमति स्थानीय लोगों की ओर से पुल निर्माण की थी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पिहानी। एसडीएम शाहाबाद पूनम भास्कर ने बुधवार को पिहानी पहुंच कर कई शिकायतों की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इटारा गांव में सई नदी पर अवैध पुल बनाए जाने की शिकायत का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम को मौके पर मजदूर काम करते मिले। इस बाबत उन्होंने जब जानकारी मांगी तो बताया गया कि स्थानीय लोग अपने स्तर से पुल का निर्माण करवा रहे हैं। एसडीएम ने कार्य बंद करवा कर पुल निर्माण की अनुमति से संबंधित कागजात तलब किए हैं। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा एसडीएमए ने पिहानी कस्बे में राजस्व भूमि पर कब्जों की शिकायतों की जांच करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस क्रम में परजाऊ तालाब के पास अतिक्रमण व कब्जे की स्थिति पर भी मातहतों से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें