फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लूट में शामिल विद्यालय का छात्र पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। शिवम इंटर काॅलेज में चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की घटना करने में शामिल चौथे नाबालिग छात्र को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से इंटर काॅलेज से लूटा गया लैपटॉप और 18,050 रुपये भी बरामद हुए हैं। उसे भी बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

22 अक्तूबर रविवार की रात सांडी कस्बे के शिवम इंटर काॅलेज में चौकीदार महेश को बंधक बनाकर कमरे के ताले तोड़ दिए गए थे। कमरे में रखी आठ अलमारियों के ताले तोड़कर लैपटॉप, नकदी और अभिलेख लूट लिए गए थे। घटना का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया था। विद्यालय के एक पूर्व और एक मौजूदा छात्र समेत तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार को पकड़़ा था। इनके कब्जे से 54,450 रुपये बरामद हुए थे। घटना में इनके एक और साथी के शामिल होने की बात पुलिस को पता चली थी, लेकिन पुलिस उसे शनिवार को नहीं पकड़ पाई थी।
रविवार काे उसे भी पुलिस ने सांडी पक्षी विहार के पास से पकड़ लिया। पकड़ा गया नाबालिग विद्यालय में ही कक्षा 10 का छात्र है। उसके कब्जे से 18,050 रुपये, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक, मोहर आदि बरामद हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए चौथे आरोपी के भी नाबालिग होने के कारण बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें