फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-रिक्शे पर क्षमता से अधिक बैठाए जा रहे स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरक्षा मानक दर किनार कर फर्राटा भरने वाले ई-रिक्शों पर बेखौफ स्कूली बच्चे ढोए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे अनफिट वाहनों पर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। इससे स्कूल जाते व वापस घर लौटते समय उनकी सुरक्षा भी दांव पर रहती है। इसकी रोकथाम को लेकर स्कूल प्रबंधन के साथ ही बच्चों के अभिभावक भी पूरी तरह उदासीन बने हैं।
परिवहन विभाग की ओर से भी ई-रिक्शे पर स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने पर प्रतिबंध है। विद्यालय के स्कूल वाहन के लिए मानक भी तय किए गए हैं। मगर इसके बावजूद शहर में ई-रिक्शे से स्कूल बच्चों को लाया लें जाया जा रहा है। इससे बच्चोंं के साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है। एआरटीओ की ओर से विद्यालय को नोटिस जारी कर कार्य की इति श्री कर ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों भी अपने बच्चों के जीवन के प्रति सजग नहीं हैं और वह रोके के बावजूद बच्चों को ई-रिक्शे से स्कूल भेज रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन दया शंकर सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को स्कूल वाहन के मानक भेजे गए हैं। अभियान चलाकर ऐसे ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें