हरियावां। थाना के भेदउरा के मजरा जोकहिया गांव जगदीश (45) पुत्र रज्जा की रविवार की देर रात घर पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जगदीश ने खेत में गेहूं की फसल बो रखी है, फसल की रखवाली के लिए रोज रात में वह खेत पर रुकता था। भाई राधे ने बताया कि रविवार को खेत से लौटे जगदीश ने पत्नी मीरा से जोर से सर्दी लगने की बात कही। इस पर पत्नी मीरा ने चारपाई बिछाकर उसके पास ही आग जला दी। सुबह जगदीश काफी देर तक नहीं उठा। इस पर परिजन उसे उठाने गए, लेकिन वह मृत मिला। दोपहर में परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि जगदीश के तीन बेटियां व एक बेटी है।