हरदोई। गंगा किनारे मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बेरिया घाट पर गुरुवार रात लोक सांस्कृतिक आयोजन होंगे। गौसगंज स्थित नवज्योति नेत्र चिकित्सालय की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हो रहे आयोजन में सपना चौधरी जलवे बिखेरेंगी। आयोजक डॉ. प्रत्यूष कुमार विपुल ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार रात आयोजन होगा।