फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संडीला व कछौना पुलिस ने असलहा बनाते पांच लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना और संडीला पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़े पैमाने पर बनाए गए अवैध तमंचे, अर्ध निर्मित तमंचे, कारतूस-खोखा व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीओ बघौली और सीओ संडीला के नेतृत्व में कछौना और संडीला पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से यह अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी है।
संडीला पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि मोहम्मदपुर के जंगल में अवैध असलहा फैक्टरी चल रही है। सूचना पर पुलिस ने यहां घेराबंदी कर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर निवासी बृज किशोर व महसोना गांव निवासी पप्पू उर्फ जान मोहम्मद को पकड़ा लिया। पुलिस ने इनके पास से छह तमंचों के साथ कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन

वहीं, कछौना पुलिस टीम को सूचना मिली की ग्राम गढ़ी कमालपुर के पास बबूल के जंगल में अवैध शस्त्र बन रहे हैं। सूचना पर कछौना पुलिस टीम द्वारा वहां घेराबंदी की गई जहां तीन व्यक्ति बैठे हुए हैं। शाहजहांपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी के भगरवा निवासी सुखदेव व थाना कोतवाली देहात के ओम नगर निवासी सूरज व पंकज को पकडा गया। उनके पास से तीन तमंचे, अधबने अवैध तमंचे खोखा,कारतूस व बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें