फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लिया समोसा, मैदा व तेल का सैंपल

विज्ञापन
फोटो-40- मिठाई की दुकान से समोसे का सैंपल सील करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। एक दुकान से खरीदे गए समोसे खाकर कोल्ड स्टोर के श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने के मामले में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कस्बा पहुंची। पाली रोड स्थित दुकान पर छापा डाला। टीम ने दुकान से समोसा, मैदा व तेल आदि का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही टीम ने नगर में एक पिकअप में लदा 20 टीन सरसों का तेल पकड़ा। टीम ने सैंपल लेकर तेल, पिकअप पर सवार व्यापारी के सुपुर्द कर दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, अनुराधा कुशवाहा, अजीत सिंह व खुशीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें