फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सैंबो खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण पदक

Mon, 01 Apr 2024 04:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरियाणा में तीन दिवसीय 14वीं सैंबो राष्ट्रीय चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। हरदोई के चार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को परास्त करते हुए उप्र के लिए चार स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

14वीं सैंबो राष्ट्रीय चैंपियनशिप हरियाणा में 29 से 31 मार्च हुई। इसमें हरदोई के अनुभव सिंह चौहान, गौरव सिंह, आदित्य ठाकुर, सिद्धार्थ ठाकुर ने उप्र का प्रतिनिधित्व किया। निर्णासक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल सिंह और तुषिता सिंह ने बताया कि हरदोई के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक जीते हैं।
इसमें फाइनल में गौरव सिंह ने अंडर-14 में 46 किलो भारवर्ग में पश्चिम बंगाल, अनुभव सिंह चौहान ने अंडर-18 में 58 किलो भारवर्ग में हरियाणा, आदित्य ठाकुर अंडर-20 में 82 किलो भारवर्ग में मेघालय और सिद्धार्थ ठाकुर ने सीनियर वर्ग में 98 किलो भारवर्ग में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी को हराया। सभी ने स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

निर्णायकों के साथ ही प्रांतीय सचिव राखी सक्सेना ने बताया की सैंबो रशियन मार्शल आर्ट है। इसका भारत में विस्तार हो रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर अनिमेष सक्सेना, हेड कांस्टेबल सुशील बाबू ने घर वापसी पर खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें