फोटो-20- आरोपी मो़ जैद अकरम। संवाद
मल्लावां। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे की फोटो प्रोफाइल में लगाकर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मल्लावां के मोहल्लामिर्जापुर निवासी मोहम्मद जैद अकरम के सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तानी झंडे के साथ प्रोफाइल फोटो लगी थी। यह फोटो रविवार को वायरल हो गई थी। विरोध में संत समाज के लोग सड़क पर उतर आए थे। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला कटरा निवासी आलो कुमार की तहरीर पर जैद अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि जैद अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)