भरावन। लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित 36 वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भरावन के जूनियर हाई स्कूल छावन की बालिकाओं ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बेसिक शिक्षा में पांच वर्ष बाद 11 मार्च को आयोजित इस राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले की ओर से खेलने गईं विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल छावन की छात्राओं प्रिया अवस्थी, पूजा गौतम, श्यामा देवी व प्रांशू अवस्थी ने कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक झटक परचम लहराया।
शनिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों सहित अध्यापकों व खंड शिक्षा अधिकारी दिनेशचंद्र जोशी ने बैंडबाजे के साथ विजेता बालिकाओं एवं प्रशिक्षकों का जोरदार स्वागत किया। बच्चों का माल्यार्पण कर एवं पुरस्कार प्रदान कर हौसला बढ़ाया।
खेल प्रशिक्षक लवलेश तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन बच्चों को एक घंटा अभ्यास कराते थे साथ रविवार को स्पेशल क्लास लेते थे। इस मौके पर उमेश नारायण, संजय पांडेय, दीपमाला पांडे, महेशचंद्र वर्मा, शिप्रा पटेल, रोली दयाल उपस्थित रहे।