फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चौकीदार को बंधक बनाकर स्कूल में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। सांडी कस्बे में स्थित शिवम इंटर कालेज में रविवार रात घुसे चार बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर घायल कर दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर के कमरों के ताले तोड़ दिए। आठ अलमारियों से अभिलेख, लैपटॉप और दो लाख रुपये भी लूट लिए। लगभग पांच घंटे तक बदमाश विद्यालय में मौजूद रहे। प्रबंधक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

सांडी कस्बे के मोहल्ला सरांय मुल्लागंज निवासी महेश, शिवम इंटर काॅलेज में चौकीदार हैं। रविवार रात वह विद्यालय में ही थे। रात में लगभग एक बजे चार बदमाश विद्यालय में घुस आए। इन लोगों ने महेश को बंधक बना लिया। विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप से बांध दिया। इसके बाद सुबह छह बजे तक बदमाशों ने कॉलेज के कक्षों के ताले तोड़े और लूटपाट की।
कार्यालय कक्ष में रखीं आठ अलमारियों के ताले तोड़ दिए। अभिलेख और नकदी के साथ ही लैटपटॉप भी उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह महेश बाहर पहुंचा। सामने स्थित लॉ कालेज के चौकीदार ने उसके हाथ बंधे देखे, तो वह दौड़कर उसके पास पहुंचा। हाथ खोलने के बाद पूरी घटना पूछी और फिर विद्यालय प्रबंधक शिवम यादव को घटना की जानकारी दी। वह अपने परिचितों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और चौकीदार के बयान लिए। शिवम यादव ने बताया कि बदमाश दो लाख रुपये, लैपटॉप और कुछ अभिलेख ले गए हैं। पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




छात्र और शिक्षिका के बीच हुआ था विवाद
घटना के बाद पुलिस ने शिवम यादव से किसी से रंजिश होने के बारे में पूछताछ की, लेकिन शिवम ने इससे इन्कार किया। शिवम यादव ने बताया कि 20 अक्तूबर को एक छात्र और शिक्षिका के बीच स्कूल में विवाद हुआ था। परीक्षा के दौरान शिक्षिका ने कक्षा सात के छात्र को टोक दिया था। इसके बाद उसी दिन लगभग ढाई बजे उक्त छात्र अपने दो-तीन साथियों के साथ स्कूल में घुस आया था। चौकीदार ने उसे रोक दिया था और डांटकर वापस घर भेजा था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें