फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वित्तीय अनियमितता में प्रधान और सचिव से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उन्नाव सिंचाई खंड में आने वाली ड्रेन की सफाई के नाम पर प्रधान और पंचायत सचिव ने 1,72,956 रुपये का भुगतान निकाल लिया। ऐसे ही ग्राम पंचायत में अन्य विकास और निर्माण कार्यों में अनियमितता पर डीएम ने प्रधान और पंचायत सचिव से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोसवा डोंगा की जांच जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से कराई गई। जांच में वर्ष 2021-22 में कुंभरानी तालाब की खोदाई और बंधा निर्माण पर मूल्यांकन अनुसार 57,630 रुपये खर्च आता है, जबकि 2,45,592 रुपये का भुगतान किया गया है। इस कार्य पर 1,96,962 का अधिक भुगतान किया गया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि गोसवा डामर पुल से उन्नाव रोड तक ड्रेन की सफाई पर किए गए 1,72,956 रुपये के भुगतान के अनुसार काम मौके पर नहीं मिला। यह कार्य उन्नाव सिंचाई खंड के आधीन आता है और इसके लिए विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी नहीं लिया गया था। 1,72,956 रुपये की वसूली की संस्तुति की गई है।
बताया गया कि आरसीसी मार्ग से सरकारी नलकूप तक चकमार्ग के निर्माण पर किए गए 2,99,875 रुपये के भुगतान में 40,354 रुपये का अधिक भुगतान निकाला गया है। डोंगा में हासिम भट्ठा तक मिट्टी कार्य में 1,95,415 रुपये के किए गए भुगतान में 68,750 रुपये का अधिक भुगतान निकाला गया है।
विज्ञापन

गोपाल सिंह के खेत से सर्वे डामर तक सड़क मरम्मत के लिए 1,95,998 रुपये के भुगतान में 76,704 रुपये का अधिक भुगतान किया गया है।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खंड संडीला की ग्राम पंचायत गोसवा डोंगा के प्रधान अंकित कुमार और पंचायत सचिव आकाश त्रिपाठी को नोटिस जारी किया। 15 दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। उन्होंने यह कार्रवाई उच्च न्यायालय की ओर से दिए गए आदेश के क्रम में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें