फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक पर रिपाेर्ट

Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। बैंक में रुपये जमा करने के लिए निकला फाइनेंस कंपनी का मैनेजर बैंक ही नहीं पहुंचा। रुपये लेकर वह भाग निकला और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। फाइनेंस कंपनी के डिवीजनल मैनेजर ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बरेली जनपद के चक महमूद निवासी अर्जुन मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में डिवीजनल मैनेजर के पद पर तैनात है। फाइनेंस कंपनी रिजर्व बैंक में पंजीकृत है। कंपनी की एक शाखा संडीला कस्बे के मोहल्ला मानसनगर में है। सीतापुर के चेनिया गांव निवासी धीरज कुमार पांडेय इस शाखा के प्रबंधक के पद पर तैनात थे।
30 सितंबर को तीन लाख 31 हजार 840 रुपये लेकर बैंक में जमा करने गए थे। बैंक में रुपये भी जमा नहीं किए और इसके बाद से कोई सूचना भी नहीं दी। मोबाइल भी स्विच ऑफ है। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ रुपये लेकर भाग जाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें