फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो पक्षों के आठ लोगों पर लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र में आमने-सामने कार आ जाने को लेकर हुए विवाद में राजनीतिक रंग आने के बाद बड़ी कार्रवाई हो गई है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मुनौरापुर निवासी आदित्य संजय सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह शिक्षक साथियों के साथ क्योटी निवासी सुदीप कुमार को लेने कार से जा रहे थे। रास्ते में सामने से जीप आ जाने पर उन्होंने कार को किनारे करने के लिए कहने उतरा, तो जीप सवार लोगों ने गाली गलौज कर अपने परिचितों को बुला लिया। इसी दौरान हुए विवाद में आदित्य संजय के गले में पड़ी सोने की चेन और ब्रेसलेट छीन लिया।
दूसरे पक्ष से हरिओम तिवारी की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि वह बहन साधना तिवारी और भाभी कल्पना पटेल को लेकर लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में कार साइड में करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मुनौरापुर निवासी आदित्य संजय, आलोक कुमार, रवि रमन और जलालाबाद निवासी रोहित गुप्ता ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। बहन साधना तिवारी के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ले गए। प्रभारी निरीक्षक धु्रव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लूट का मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें