फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तलब की सरैया के विकास कार्यों में गड़बड़ी की रिपोर्ट

Fri, 01 Mar 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव ने विकास खंड सुरसा की सरैया में विकास कार्यों में गड़बड़ी की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने वर्ष 2016-2021 के मध्य कराए गए कार्यों की जांच रिपोर्ट और तत्कालीन प्रधान का उत्तरदायित्व तय करते हुए आख्या मांगी है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने यह रिपोर्ट गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की ओर से गड़बड़ी के लिए दोषी तत्कालीन प्रधान पर कार्रवाई की संस्तुति के पत्र पर तलब की है। अपर मुख्य सचिव की ओर से पंचायतीराज विभाग के निदेशक राजकुमार सिंह ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत सरैया के तत्कालीन प्रधान पर राज्य वित्त आयोग और 15वां वित्त आयोग, मनरेगा मद में कराए गए कार्यों में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगा है।
यह आरोप वर्तमान प्रधान मृदु भावनी सिंह ने राज्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में लगाए हैं। कहा है कि तत्कालीन प्रधान सर्वेंद्र कुमार ने शासकीय राशि का गबन किया और कार्यों में गड़बड़ी की है। गबन राशि की वसूली की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सरैया में कराए गए कार्यों की जांच समिति से कराते हुए गड़बड़ी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासकीय राशि के गबन की पुष्टि पर जो भी दोषी होगा उससे वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें