हरदोई। सांसद जय प्रकाश ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। सांसद का दावा है कि रेलमंत्री ने ट्रेनों के ठहराव के प्रति आश्वस्त किया है।
सांसद जय प्रकाश ने बताया कि मुजफ्फरपुर के पोरबंदर के बीच चलने वाली मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ एसी सुपरफास्ट, प्रयागराज से ऋषिकेश के बीच चलने वाली योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और राजगीर से दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस का हरदोई स्टेशन पर ठहराव करने की मांग की गई है।
टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, मेरठ राजरानी एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव आंझी रेलवे स्टेशन पर किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा हरदोई और शाहजहांपुर के बीच में पड़ने वाले एगवां स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 305 पर बंद पड़े रेलपार पथ को खोले जाने की मांग भी की गई है। (संवाद)