फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मंडई निवासी पप्पू ने बताया कि उसने अपनी बेटी हुसनाज का निकाह डेढ़ वर्ष पहले कासिमपुर निवासी शादाब के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति शादाब सास अख्तरी, ससुर मेहंदी, परिवार के हनीफ और शादाब कम दहेज लाने का ताना हुसनाज को देने लगे। दहेज में एक कार और सोने की चेन की मांग भी करने लगे। इसी को लेकर ससुरालीजनों ने हुसनाज को पीटकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक महेशचंद्र ने बताया कि पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें