संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बिहगावां गांव में कथा पंडाल में मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के बिहगावां गांव निवासी मंशराम मिश्रा ने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में मंदिर के पास श्रीमद् भागवत कथा हो रही थी। 24 सितंबर को कथा का समापन था। उसी दिन देर रात 11 गांव निवासी विनोद नशे की हालत में आकर गाली-गलौज करने लगे।
मना करने पर गांव निवासी विनोद, अवधेश, रमेश, छल्लू, शोले व सुमित ने पिटाई कर दी। इसके बाद कथा पंडाल लगे सांउड तोड़ दिए व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। काेतवाल रंधा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।