हरदोई। कोतवाली शहर के सिविल लाइन निवासी रामरतन त्रिपाठी की पत्नी रीता त्रिपाठी ने शुक्रवार की शाम को तहरीर दी थी। शिकायत में कहा कि 31 जुलाई को ई-रिक्शा से दवा लेने अस्पताल गई थी। रास्ते में दो महिलाएं एक छोटे बच्चे के साथ उसी रिक्शा पर बैठ गईं थीं।
रास्ते में दोनों महिलाएं डीएम चौराहा के पास उतर गईं थीं। जब वह अस्पताल पहुंची तो उनके गले से सोने की चेन गायब थी। उसके बाद शुक्रवार को फिर ई-रिक्शा से दवा लेने जा रहीं थीं। रास्ते में नुमाइश चौराहा के पास फिर वही दो महिलाएं एक छोटे बच्चे साथ उसी रिक्शा पर बैठ गईं। रीता घर जा रहीं थीं। इस पर रीता ने दोनों महिलाओं को पहचान लिया। एसपी बंगला व डीएम चौराहा के बीच में शोर किया।
इससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस ने आरोपित दोेनों महिलाओं से पूछताछ की। तो उन्होने हरियाणा पलवल शहर के आनाज मंडी निवासी मधू व पुत्री चंचल बताया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि रीता की तहरीर पर दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद