फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, चोरों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगतिनगर में संग्रह अमीन के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन चोरों को पकड़ने की कोशिश नजर नहीं आ रही।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के लोधगढ़ी मजरा रायपुर निवासी अरविंद प्रताप करीब 13 साल से कोतवाली देहात के मोहल्ला प्रगति नगर में परिवार के साथ रहते हैं। अरविंद प्रताप सदर तहसील में संग्रह अमीन के पद तैनात हैं। अरविंद प्रताप ने बताया कि 15 सितंबर को शनिवार रात में वह छत पर परिवार समेत सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच पड़ोस में निर्माणाधीन मका से चोर चढ़कर उनके घर पर आ गए थे। उसके बाद जीने से उतरकर अलग-अलग कमरे में रखी दो अलमारियों को तोड़कर जेवरात व 25 हजार की नकदी उठा ले गए। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि अमीन की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बाग में लगती है खुराफातियों की भीड़
प्रगतिनगर निवासी अरविंद ने बताया कि उनके घर से कुछ दूरी पर एक बाग है। इस बाग में बड़ी संख्या में युवक एकत्र होते हैं। यहां जमकर नशेबाजी होती है और आए दिन यह युवक विवाद करते हैं। कई बार आपस में ही फायरिंग करने लगते हैं। पुलिस को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें