फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के सिंहनगर में संदिग्ध हालात में आग से महिला झुलस गई। महिला का उपचार लखनऊ के मेडिकल कालेज में चल रहा है। महिला के भाई ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कानपुर जनपद के घाटमपुर निवासी धीरू ने बताया कि बहन रेखा पांडेय की शादी सेमरिया गांव निवासी प्रियांकुर के साथ हुआ था। प्रियांकुर और रेखा ने सवायजपुर के सिंहनगर में एक मकान बनवाया था। इस मकान को बेचने के लिए पति और ससुरालीजन लगातार दबाव बना रहे थे। जान माल की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि 19 सितंबर की रात ससुरालीजनों ने बहन को जलाकर मार डालने की कोशिश की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खास बात यह है कि रेखा के मकान में किराए पर रहने वाला शिवराजपुर निवासी कुलदीप भी झुलस गया। उधर दूसरी ओर पूरे मामले को लेकर चर्चा है कि रेखा और उसके पति के बीच अलगाव हो चुका है। महिला एक शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। सीओ विनोद द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें