फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेखा ने बनाई सबसे अच्छी तहरी, मिला पुरस्कार

Mon, 25 Dec 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मिडडे- मील योजना के तहत पाककला प्रतियोगिता में बच्चों को रेखा की तहरी सबसे अच्छी लगी। सबसे अच्छी तहरी बनाने पर 35 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। ऊषा देवी को द्वितीय और जयश्री प्रजापति का तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


मध्यान्ह भोजन योजना के तहत जनपद स्तरीय रसोईया पाक-कला प्रतियोगिता रविवार को जीआईसी परिसर में हुई। प्रतियोगिता के लिए 30 रसोइयों का चयन किया गया था। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में संविलियन विद्यालय वैटगंज के छात्र आदर्श, जतिन गुप्ता, कन्या प्राथमिक विद्यालय हरदेवगंज की शगुन वर्मा, उमा, संविलियन विद्यालय बहरा सौदागार के यश गुप्ता, रहमत, संविलियन विद्यालय रेलवे गंज के कृष्णा वर्मा, मयंक गुप्ता, संविलियन विद्यालय मोहन लाल वर्मा विद्यालय की आरती और भोलानाथ भारती विद्यार्थियों को शामिल किया गया था।
इसके अलावा निर्णायक समिति में डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद, जीजीआईसी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन द्विवेदी, बीएसए विजय प्रताप सिंह शामिल थे। निर्णायक मंडल को विकास खंड अहिरोरी के प्राथमिक विद्यालय मदारा की रेखा की तहरी सबसे स्वादिष्ट लगी। उनको प्रथम पुरस्कार के रूप में 35 सौ रुपये, विकास खंड पिहानी के संविलयन विद्यालय करीम नगर की उषा देवी को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 सौ रुपये और विकास खंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय सोहनपुरवा की जयश्री प्रजापति का तृतीय पुरस्कार 15 सौ रुपये दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक मयंक त्रिपाठी, जिला समन्वयक राकेश शुक्ला, अभय शंकर गौड़, अतुल श्रीवास्तव व बीईओ व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें