हरदोई। मौसम बदलते ही वायरल फीवर के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन में वायरल फीवर के 18 रोगियों को भर्ती कराया गया।
उमस भरी गर्मी के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है। इसक ा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से वायरल फीवर का हमला बढ़ा है।
जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन में वायरल फीवर के 18 रोगियों को भर्ती कराया गया है। जिसमें दीपू मिश्र (34) निवासी मोहल्ला आलू थोक, रामपाल (50) निवासी रद्देपुरवा, हरिश्चंद्र (60) निवासी चिमना गांव, अनिल गुप्ता (37) निवासी बेहटा धीरा, मुन्नी (35) निवासी फट्टापुरवा, ओमप्रकाश (72) निवासी चंदीपुरवा, रामखेलावन (23) निवासी थमरवा, रेनू (22) निवासी बच्चनपुरवा, लखन (14) निवासी मुजाहिदपुर, पारुल (12), रचित (9 माह) निवासी कुर्रिया, शशि (5) निवासी अटवा कटैया, सूरज (5) निवासी बरनई, प्रदीप (2) निवासी चंदसौरा, सिमरन (10) निवासी गंगौली, गुड्डी (35), विवेक (18) निवासी बिचकुला और मोहनी (7) निवासी चचरापुर शामिल हैं।