फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महीन कुंड गांव में हुए विकास कार्यों के अभिलेख तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत महीन कुंड में वर्ष 2011 से 2021 तक हुए कार्यों की जांच कराई जाएगी। डीएम ने विकास कार्यों की जांच के लिए मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-दो बिलग्राम के सहायक अभियंता को नामित किया है।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने जांच के आदेश पूर्व प्रधान छोटी पाल के शिकायती पत्र दिए हैं। उन्होंने तकनीकी जांच के आदेश के साथ ही समिति गठित कर दी है। बताया गया कि जांच के लिए ग्राम पंचायत के वर्ष 2011 से 2021 तक कराए गए विकास और निर्माण कार्यों से जुड़े अभिलेखों को तलब किया गया है।
जांच समिति ने अहिरोरी के खंड विकास अधिकारी के माध्यम से पंचायत सचिव से सभी अभिलेख मांगे हैं। बीडीओ से कहा है कि कराए गए कार्यों की सूची, बैठक की कार्यवाही, इस्टीमेट, मेजरमेंट बुक, बिल-वाउचर, मैनेजमेंट इनफारमेशन सिस्टम पर अपलोड रिपोर्ट, बैंक खाता स्टेटमेंट आदि अन्य अभिलेख पंचायत सचिव के माध्यम से प्राप्त कराएं।
विज्ञापन

समिति ने प्रधान गीता, पूर्व प्रधान छोटी पाल और पंचायत सचिव को 29 दिसंबर को प्रस्तावित स्थलीय जांच के समय से मौजूद रहने के लिए भी कहा है। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि सुबह 11 बजे से जांच प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें