फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली बिल के 48 लाख के 59 बकायेदारों को आरसी

Tue, 21 Feb 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिजली बिल जमा करने वाले 59 उपभोक्ताओं की आरसी जारी की गई है। इन लोगों पर विभाग का 48 लाख रुपये बकाया है। विभाग की ओर से राजस्व विभाग को सूची भेज कर बकाया वसूली कराये जाने के लिए पत्र लिखा गया है। आरसी जारी होने पर कई रसूखदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में बिजली उपभोक्ताओं के बिल जमा करने का प्रतिशत काफी कम है। शहरी क्षेत्र में जहां 48 प्रतिशत उपभोक्ता नियमित बिजली बिल जमा कर रहे है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सात से आठ प्रतिशत ही बिजली बिल जमा कर रहे है। बिजली विभाग की ओर से बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। इनमें कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। मंगलवार को 59 को आरसी जारी की गई है। जिन पर 47 लाख 97 हजार 96 रुपये बकाया है। बिजली विभाग की ओर से आरसी राजस्व विभाग को भेजी गई है।
इनमें अटवा कटैया के तीन,हरिपुरग्रांट के दो, बहेड़ा के तीन, टड़ियावां के एक, भैसरी के एक, अलीनगर के एक, बावन के पांच, क़ौढ़ा के आठ, सकतपुर के एक, शहर के 18, महोलिया शिवपार के महोलिया व सौयापुरवा के 17 बकायेदार शामिल हैं। जिसमें बकाया वसूली के लिए पत्र लिखा गया है। उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि सभी को आरसी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें