फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आज चूर होगा रावण का दंभ, धूमधाम से मनेगी विजय दशमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला विजय दशमी का पर्व धूमधाम से आज मनाया जाएगा। संडीला, शाहाबाद और मल्लावां में चल रही रामलीला के तहत रावण वध की लीला का मंचन मंगलवार को होगा। तीनों ही स्थानों पर रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार कर लिए गए हैं। कागज और बांस का इंस्तेमाल ही पुतला बनाने में किया गया है।
विज्ञापन


संडीला प्रतिनिधि के अनुसार, किसानटोला निवासी मुशीर ने रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार किए हैं। इसकी लंबाई 35 फीट है। कुंभकरण का पुतला 30 फीट का बनाया गया है।

मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार, गतवर्ष के दशहरा के सापेक्ष इस बार रावण की लंबाई बढ़ गई है। पिछली बार 65 फिट का रावण बनाया गया था, जबकि इस बार इसकी लंबाई 80 फीट है। कानपुर के कारीगरों ने 14 दिन में रावण का पुतला तैयार किया है। मंगलवार की रात का पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन


भरावन प्रतिनिधि के अनुसार, अतरौली थाना क्षेत्र के खसरौल गांव में स्थित आस्तिक मुनि आश्रम में रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए हैं। इनमें रंगबिरंगी लाइट लगाई गई हैं और आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है। रमेश पांडेय की टीम ने पुतले बनाए हैं। कुंभकरण का पुतला सोमवार रात जलाया जाएगा, जबकि दशहरा का पुतला विजय दशमी के दिन जलाया जाएगा। यहां रावण का 40 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें