फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रौरा ने पांडेपुर टीम को तीन विकेट से हराया

Sun, 21 May 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी ब्लाक के ग्राम रौरा में चल रहे पांडेय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पांडेपुर और रौरा टीम के बीच में मैच हुआ। जिसमें रौरा की टीम ने पांडेपुर की टीम को तीन विकेट से हरा दिया है।
विज्ञापन

रौरा टीम के कप्तान हिमांशू पांडेय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पांडेपुर की टीम ने 12 ओवरों में 10 विकेट गंवाकर 109 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के ललित ने 15, अजय ने 14, सर्वजीत ने 13 रन बनाए। 109 रनों का पीछा करने उतरी रौरा की टीम ने 10 ओवरों में सात विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के अमित ने 27, विकास और अमित सिंह ने 13-13 रनों की पारी खेली। बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भूपेंद्र सिंह, श्याम बाबू मिश्रा, प्रशांत द्विवेदी, प्रेम पांडेय, सौरभ पांडेय,सुधीर पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें