संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र में गाय पकड़ने के बहाने बालक को जंगल में ले जाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
संडीला कस्बे के एक मोहल्ला निवासी शख्स ने बताया कि कांशीराम कालोनी निवासी अशर्फी लाल तीन मई को उसके घर आया। घर के बाहर बैठे बेटे को (12) गाय पकड़ने के बहाने अपने साथ मुसैला के जंगल में ले गया और वहां बालक के साथ कुकर्म किया। बालक ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। किसी तरह घर पहुंचे बालक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद बालक के पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।