फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 16 Jan 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को लेकर थाने पहुंचे पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी भी माधौगंज थाने पहुंच गए और किशोरी से पूछताछ की।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति फेरी लगाकर सब्जी बेचता है। उसकी पुत्री (13) सोमवार शाम शौच के लिए गांव के दक्षिण की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी युवक बरसीम काटकर घर जा रहा था। युवक ने किशोरी को खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद भाग गया। इसी बीच किशोरी के परिवार का एक युवक उधर को निकला, तो किशोरी कराहती मिली। युवक के साथ किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद किशोरी अपने पिता के साथ माधौगंज थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि किशोरी से घटना के बारे में जानकारी ली गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किशोरी का मेडिकल भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें