फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रामजी अध्यक्ष और बसंत महामंत्री निर्वाचित

Thu, 01 Feb 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। अधिवक्ता संघ के चुनाव के परिणामों की घोषणा बुधवार को हो गई। एल्डर्स कमेटी की ओर जारी परिणाम में अध्यक्ष पद पर रामजी तिवारी और महामंत्री पद पर बसंत गुप्ता मानव ने जीत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर रामजी तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी वरुणेश चंद मिश्रा को 128 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर 203 वोट पड़े थे, जिसमें से गणना के समय चार मत निरस्त कर दिए गए। रामजी तिवारी को 152 मत मिले जबकि, वरुणेश को 24 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे राजकुमार को महज 23 मतों पर संतोष करना पड़ा।
महामंत्री पद पर बसंत गुप्ता मानव ने बलराम दीक्षित को 20 मतों से पराजित कर दिया। एल्डर्स कमेटी के विमलेश लोधी, राम राज सिंह कृष्णकांत द्विवेदी
व हरिपाल बाबू ने विजेता प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपे।
उन्होंने बताया कि चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामदास, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मो. इमरान, संयुक्त मंत्री पद पर आशीष पांडेय व दुर्गेश अवस्थी, कोषाध्यक्ष पद पर अमित मिश्रा टिंकल रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य पद पर शिवशरण शुक्ला, श्रीकृष्ण शर्मा, रणवीर सिंह यादव, राकेश कुमार वर्मा व हरिनाम सिंह यादव रहे। कनिष्ठ सदस्य पद पर आकाश अवस्थी व अवनीश पांडेय एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का भांगड़ा के बीच फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें