फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात की शोभा यात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। रामलीला की शुरुआत के पूर्व कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान राम बरात की आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया। राजा दशरथ के दरबार में कोई भी प्रतिभागी शिव धनुष को हिला न सका तो गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्री राम आगे बढ़े और उन्होंने एक ही झटके में धनुष को दो टुकड़ों में विभाजित कर दिया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पंडाल गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि राजन समेत आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक वैश्य रिशु और बाल कृष्ण गुप्ता पिंटू आदि ने श्री राम-लक्ष्मण की आरती उतारी और धनुष पूजन किया।
विज्ञापन

मनोज रस्तोगी, अनीश शुक्ला भूरे, पीयूष शुक्ला, गौरव कपूर, सतीश सिंह, देवव्रत वाजपेयी राना, अशोक शुक्ला, विशेष मिश्रा, राज किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें