फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन शाखा प्रबंधक व बैंककर्मी के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक ने पूर्व शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2019 में बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात रहे माया प्रकाश मिश्रा व कैशियर शुभम शुक्ला पर कुछ खाता धारकों ने खाते से रुपये निकालने/गबन करने का आरोप लगाया था। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने कमेटी से पूरे मामले की जांच कराई थी। जांच मेें तत्कालीन शाखा प्रबंधक व कैशियर, दोनों 24 खाताधारकों के खाते से 5 लाख 14 हजार रुपये के आहरण व गबन के दोषी पाए गए हैं, जांच के बाद से दोनों निलंबित चल रहे हैं। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें