फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संकल्प यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Sun, 03 Dec 2023 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर/कछौना/पाली। विकसित भारत संकल्प यात्रा में रविवार को जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वंचित को योजना व कार्यक्रम में लाभान्वित किए जाने के लिए फार्म भरवाए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत पाली की ओर से रामलीला मैदान में कार्यक्रम में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई। चेयरमैन रिजवान खां ने विधायक निधि से नगर के सभी 15 वार्डों में पांच-पांच लाख रुपये से सड़कों को बनवाए जाने की मांग की। ईओ जयप्रकाश सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, आशुतोष मिश्रा, गणेश, श्यामजी, बबलू दीक्षित, सभासद व नगर पंचायतकर्मी मौजूद रहे।
नगर पंचायत कछौना की ओर से श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज में संकल्प यात्रा में विधायक रामपाल वर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण पंकज शुक्ल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि यात्रा प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक बना रही है।
विज्ञापन

सवायजपुर क्षेत्र में ब्लॉक भरखनी के गौरखेड़ा के मजरा निजामपुर सैदा में पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनपाल सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष केपी सिंह, एडीओ ऋषिकांत, प्रधान विनीता देवी, विवेक सिंह, राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। नगला हुसैन गांव में मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री बागीश सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें