फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र, धर्म और पर्यावरण की रक्षा भी रक्षाबंधन के आयाम : मनोज

Sat, 02 Sep 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के श्रीशचंद्र अग्रवाल बारातघर में शुक्रवार शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस दौरान आरएसएस के सहक्षेत्र संपर्क प्रमुख (पूर्वी) मनोज ने कहा कि बहन की रक्षा तो इस उत्सव का अंश मात्र है। राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा, पर्यावरण रक्षा आदि अन्य आयाम भी इसी से जुड़े हैं। उन्होंने का कि सनातन धर्म नित्य नूतन और चिरपुरातन है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख ने कहा कि सनातन धर्म हजारों साल कान ज्ञापन अपने अंदर समेटे हुए हैं वहीं विज्ञान रोज नए सोपान चढ़ता जा रहा है। चंद्रमा पर चंद्रयान इसका नवीनतम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवक अपने गुरु परम पवित्र भगवाध्वज को रक्षासूत्र बांधकर धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का वचन देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा में पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प भी है। जिस तरह से भारतीय संस्कृति पर आघात हो रहा है वह सोचनीय है।
उन्होंने संस्कृति की उपमा माता सीता से की। उत्सव की अध्यक्षता करते हुए आर्यकन्या डिग्री कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अंजू आनंद ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी सभ्यता का परिचायक है। बिना भेदभाव सभी को एक सूत्र में बांधकर रखने का संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यवाहक संजीव खरे, सह जिला कार्यवाहक राम प्रताप, जिला संपर्क प्रमुख कृष्ण कुमार, जिला प्रचार प्रमुख प्रभाकर, नगर संघ चालक मिथलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें