लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते एमएलसी ऋषिपाल सिंह। संवाद
- फोटो : Samvad
बिजौली ब्लाॅक में डिग्री कॉलेज व मिनी स्टेडियम की मांग को लेकर अलीगढ़-हाथरस क्षेत्र से भाजपा एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। साथ ही हाथरस जनपद के एतिहासिक श्रीदाऊजी मेला को राजकीय मेला घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
अतरौली तहसील के ब्लॉक बिजौली गंगा के खादर में है। इसी ब्लॉक के गांव सिरसा निवासी गुलवीर सिंह ने ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। ऐसी ही प्रतिभाओं में और निखार लाने के लिए ग्रामीण काफी समय से मिनी स्टेडियम की मांग कर रहे हैं। साथ ही छात्राओं की शिक्षा के लिए राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज की मांग भी है। विहिप नेता रहे स्व. अशोक सिंघल व पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता का गृह ब्लॉक आज भी इन सुविधाओं से वंंचित है।
ग्रामीणों की मांग के साथ एमएलसी ऋषिपाल सिंह शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने गांव पालीमुकीमपुर में मिनी स्टेडियम व ब्लॉक में राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज के निर्माण के प्रस्ताव दिए। एमएलसी ने बताया कि जल्द ही यह दोनों सौगातें मिलने के का आश्वासन ने दिया है। इससे स्थानीय युवाओं को खेलकूद तथा कन्याओं को उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी। गौर हो कि एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भी गुलवीर के गांव में मिनी स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दे चुके हैं। संवाद