बेहंदर। कासिमपुर पुलिस ने दो गैंगस्टर के आरोपियों की अपराध से कमाई हुई तीन लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। डीएम के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है।
कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि लखनऊ के थाना अमीनाबाद चिकमंडी मौलवी गंज निवासी वसीम व फहीम एक संगठित गिरोह बनाकर अपराध करते हैं। विवेचना के दौरान डीएम कार्यालय को एक रिपोर्ट भेजी गई थी। आदेश होने के बाद दोनो आरोपियों की लखनऊ स्थित वार्ड अंबरगंज मुहल्ला वजीरगंज स्थित एक दुकान को सील किया है। इसके अलावा तीन लाख रुपये की कीमत की एक बुलेट और बाइक कुर्क की गई। जब्त की गई संपत्ति का उपयोग उसके परिजन कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ संडीला थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि भविष्य में भी जब्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। (संवाद)