फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निजी विद्यालयों को बतानी होगी शिक्षकों की योग्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयाें को विद्यालयों के साथ शिक्षकों का भी विवरण देना होगा कि विद्यालय में कार्य करने वाले शिक्षक नई शिक्षा नीति के तहत योग्य हैंं, या नहीं। विभाग से विगत 15 वर्षों में जारी मान्यता का विवरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिले में पांच हजार से अधिक कक्षा एक से 12 तक के विद्यालय विभागीय मान्यता के आधार पर संचालित हो रहे हैं, जिसमें शिक्षकों की तैनाती विद्यालयों की ओर से की जाती है। विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया में अधिकांश विद्यालयों में अपनों को ही मौका मिल पाता है।
विभागीय सूत्रों की माने तो इन विद्यालयों में अधिकांश शिक्षक इंटर व प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की चयन गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर महानिदेशक शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में संचालित सभी विद्यालयाें का डाटा उपलब्ध कराएं, ताकी पता हो सके कि विद्यालय में संसाधन पूरे है कि नहीं और शिक्षक उच्चश्रेणी प्राप्त शिक्षक हैं। डीआईओएस ने बताया कि सभी विद्यालयों की सूचनाएं नोडल अधिकारियों से एकत्रित की जा रही हैं और उनको विभाग को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें