फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी अपने मुकदमे की पूरी जानकारी अधिवक्ता से लें : एडीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे भूपेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। सचिव ने बैरक में बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की। साथ ही उन्हें बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं वह बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे उनकी रिहाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही बंदियों से खान-पान के बारे में भी जानकारी की। बंदियों से कहा कि धैर्य बनाए रखें और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से करते रहे। जेल प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के समाधान के लिए लीगल एंड डिफेंस काउंसिल से निशुल्क विधिक सहायता के लिए प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देने के लिए निर्देशित भी किया है।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, डिप्टी जेलर सुखलाल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, देवेेंद्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी, पवन गुप्ता व लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें