समय से एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम संतोषनपुरवा निवासी अमर सिंह ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी भारती को 29 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने 102 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं भेजी गई। कई घंटे इंतजार के बाद वह प्राइवेट वाहन से बेटी को सांडी सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में उसकी बेटी की मौत हो गई। बताया कि सोमवार को गांव में ही बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमर सिंह ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मंाग की है। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि अभी तक शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि ऐसा है, तो वह जांच कराएंगे।