फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव में गर्भवती का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर विवाहिता के मायके वाले भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

भदेउरा निवासी अवनीश की शादी तीन साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के बलदेवपुरवा निवासी रोली (22) के साथ हुई थी। रोली आठ माह की गर्भवती थी। रोली का पति कुछ दिन पहले दिल्ली चला गया था। बुधवार को दोपहर में काफी देर तक जब रोली नजर नहीं आई, तो उसका ससुर रावेंद्र उसे देखने पहुंचा। उसका शव कच्ची कोठरी में साड़ी से बनाए फंदे से लटकता मिला। रावेंद्र ने शोर मचाया, तो परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए। इसके बाद मृतका के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई। शुरुआत में मायके पक्ष के लोग आक्रोशित दिखे, लेकिन गणमान्य लोगों के समझाने पर शांत हो गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि घटना जानकारी में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें