फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फेसबुक पर मोदी व योगी की आपत्तिजनक फोटो की पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अमर्यादित फोटो पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। इन मामले में पिहानी ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा मंडल महामंत्री ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पिहानी ग्रामीण क्षेत्र के मंडल महामंत्री हरिओम मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के भरौना गांव निवासी दिव्यांशु मौर्य अपनी फेसबुक आईडी से आए दिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित टिप्पणी वाली पोस्ट करता है। अब उसने अपनी आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक तस्वीर वाली पोस्ट डाली है। इससे जन भावनाएं आहत हुई हैं। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि आईटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें