फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लाखों के गबन में उप डाकघर के पोस्ट मास्टर निलंबित

Tue, 07 May 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में संचालित उप डाकघर में खजाने से लाखों रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

खजाने से पैसा कम होने पर डाकघर श्रीनगर के पोस्ट मास्टर को निलंबित कर दिया गया है जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डाक अधीक्षक बांदा ने तीन जिलों के डाक विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर जांच शुरू करा दी है। यह रकम करीब 40 लाख बताई जा रही है।
डाकघर श्रीनगर में पिछले तीन वर्ष से पोस्ट मास्टर अखिलेश कुमार तैनात हैं। उन्होंने कंप्यूटर चलाने और ऑनलाइन काम करने के लिए कस्बे के ही एक युवक को दैनिक वेतन पर रखा था। पोस्ट मास्टर के पासवर्ड व आईडी के जरिए डाकखाने के ग्राहकों के काम युवक द्वारा किए जा रहे थे। पांच दिन पहले जनपद हमीरपुर में तीनों जिलों के पोस्ट मास्टर की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

इसमें उप डाकघर श्रीनगर के खजाने से लाखों रुपये कम पाए गए। डाक अधीक्षक बांदा ने हमीरपुर, महोबा व बांदा के विभागीय कर्मचारियों की टीम का गठन कर जांच करने के निर्देश दिए। जांच दौरान पाया गया कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (डाकघर के खजाने का खाता) से लाखों रुपया कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। इसके चलते खजाने का कैश कम हो गया।
विज्ञापन

इस पर डाक अधीक्षक ने पोस्ट मास्टर अखिलेश कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही निर्देश दिए गए कि कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। उधर, जिला मुख्यालय के पोस्ट मास्टर आरडी यादव का कहना है कि खाताधारकों के सभी खाते सही रूप से चल रहे हैं। सभी की एंट्री खातों में है लेकिन खजाने के खाते से रुपये निकाले गए। इसके चलते पोस्ट मास्टर पर कार्रवाई की गई है।

मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गयूर खान, डाक अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें