हरदोई। शहर के मोहल्ला वैटगंज निवासी गुफरान (42) पल्लेदारी करते थे। पिता शौकत अली ने बताया कि गुफरान शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार की सुबह पल्लेदारी के लिए घर से निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई। इसी दौरान शुक्रवार सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा के पास निकले नाले में औंधे मुंह गुफरान का शव पड़ा मिला। शौकत ने आशंका जताई है कि शराब के नशे में गुफरान नाले में गिरा होगा और इसके कारण ही उसकी मौत हो गई। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शराब के नशे में नाले में गिरकर पल्लेदार की मौत हुई है। (संवाद)