हरदोई। आगामी 19 अप्रैल को शामली और 26 अप्रैल को मेरठ में होने वाले चुनाव के लिए हरदोई से पुलिस बल मंगलवार को रवाना किया गया। पुलिस बल रवाना करने से पहले एसपी केसी गोस्वामी ने कर्मचारियों को आचार संहिता के पालन के निर्देश दिए।
शामली और मेरठ में मतदान के मद्देनजर हरदोई से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है। शामली में 36 निरीक्षक और उपनिरीक्षक व 438 सिपाही और दीवान ड्यूूटी में भेजे गए हैं। 10 बसों से इनकी रवानगी मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान से की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ बघौली, विनोद कुमार दुबे भी मौजूद रहे।