फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नशे में ड़्यूटी करने पर सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप में यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात सिपाही को एसपी नीरज कुमार जादौन ने निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच सीओ हरियावां को सौंपी गई है। सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। एसपी ने बताया कि मझिला थाना क्षेत्र की यूपी 112 की पीआरवी में सिपाही विजय प्रकाश सिंह तैनात था। नशे में ड्यूटी करने की शिकायत पर मझिला के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट में विजय प्रकाश सिंह के शराब के नशे में ड्यूटी करने की पुष्टि हुई। इस आधार पर विजय प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह मामले की विस्तृत जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें