फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इत्तेफाकिया में पुलिस ने दर्ज की सूचना, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में अटवा गांव के युवक का शव कुर्सी गांव के निकट पुलिया के पास मक्का के खेत में मिला था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर इत्तेफाकिया में सूचना दर्ज की है। वहीं पुलिस मामले में जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव निवासी गंगासागर (22) का शव रविवार की देर रात में कुर्सी गांव के निकट पुलिया के पास मक्का के खेत में शव मिला था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए थे। पास ही में बाइक भी मिली थी। मृतक के पिता इंद्र कुमार हत्या होने की आंशका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देर रात में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सात चोटों की पुष्टि की गई थी। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि बाइक फिसलने से कटीले तारों से कटकर मौत हुई थी। उनका है कि पिता की तहरीर इत्तेफाकिया की सूचना दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी देखी नही है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें