संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। थाना क्षेत्र के रजानीखेड़ा मजरा बंडारी गांव में पांच दिन पहले हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं मामले मेंं नामजद छह और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रजानीखेड़ा मजरा बंरडारी गांव में 13 सितंबर दिन बुधवार की रात में राजू व रामप्रकाश के बीच विवाद हो रहा था। इसकी जानकारी होने पर गांव निवासी किसान लालाराम (40) बीच -बचाव करने चला गया था। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से लालाराम की मौत हो गई थी, जबकि राजू, वीरपाल, मुनीम व महेश घायल हो गए थे।
वीरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के हमलावर रामप्रकाश, अरविंद, गुड्डू, सीताराम, रामनाथ, दिनेश रामलड़ैते के खिलाफ चुनावी रंजिश की वजह से हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
सोमवार की सुबह जानकारी मिली की नामजद आरोपी सीताराम सांडी से हरपालपुर की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने लमकन पुल से पहले सीताराम को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक डंडा बरामद किया गया।